Translate
Monday, June 15, 2020
"आत्महत्या किसी चीज़ का इलाज़ नहीं।"
हर कोई मसरूफ है।
यहाँ तमाशाई है हर कोई
ये तन्हाई क्या ख़ूब है।
जिन्दगी से भर गया मन
चलने की तैयारी है,
गमों के समंदर में यारों
मौत सब से प्यारी है।
"आत्महत्या किसी चीज़ का इलाज़ नहीं।"
"दुःख है तुम्हारी मौत का सुशान्त, पर आत्महत्या....अफ़सोस कायराना हरक़त है, कोई इसे न अपनाएं।"
अम्बर हरियाणवी
Thursday, June 11, 2020
अनलॉक डाउन 1
लोग ये क्यों नहीं समझ रहे है की सरकार ने ढील दी है , कोरोना ने नहीं .
अपने घर पर रहे सुरक्षित रहे .
अम्बर हरियाणी
Tuesday, June 2, 2020
एक मुट्ठी धूप !
Saturday, May 30, 2020
आहवान !
Friday, May 29, 2020
दिल्ली और कोरोना !
पुरे भारत के साथ दिल्ली में भी पहले २२ मार्च को जनता कर्फ्यू के था ही लॉक डाउन शुरू हुआ. लॉक डाउन 1.0, लॉक डाउन 2.0 बहुत अच्छा रहा . लॉक डाउन ३.0 में लोगों को खुजली होने लगी. सरकार जनता के बारे में नहीं सोच रही है . काम नहीं होगा तो लोग भूखे मर जायेंगे . सभी लोग सरकार पर अपना गुम्बार निकालने लगे . इस दौरान कोरोना पुरे नियन्त्र्ण में था .
पर कुछ राजनीती, कुछ लोगों
को काम की चिन्ता, सरकार ने लॉक डाउन ४.0 में बहुत छुट दे दी . १७ मई को लॉक
डाउन ३.0 ख़तम हुआ, लॉक डाउन ४.0 शुरू हुआ. सरकार ने कुछ छुट दे दी , दुकानें खोलने
की आज्ञा दे दी , लोगों को लगा की उन्हें आजादी मिल गयी है . सभी घरों से बाहर निकल आये . लोगों को लगा की कोरोना उनका
कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा. बहुत से लोग तो मास्क लगाना भी जरुरी नहीं समझ रहे है.ऐसे
में कोरोना को मौका मिल गया . जहाँ पहले 100 – १५० केस हर दिन के आ रहे थे , धीरे
धीरे बढ़ते बढ़ते कल (२८मई 20) ११०० केस एक दिन के हो गए . कुल मिलकर १६२८१ कैसें २९
तारीख तक को दर्ज हुए . २७, २८ और २९ मई को संख्या 1000 प्रतिदिन के आसपास हो गयी . ११ दिन में क़रीब ६५०० नए केस
आ गए .
अचानक से इतने केस बढ़ने
का कारण लोगों की भीड़ बढ़ने से हुआ . सभी पैसा कमाना चाह रहे है . लेकिन लॉक डाउन
४.0 में सब को समझ आ गया की पैसे से ज्यादा जान बचाना जरुरी है . पहले सरकार ने दो
महीने सभी को अच्छी तरह से समझा दिया की घर में रहने में ही भलाई है , परन्तु जनता
को समझ नहीं आ रहा था . उन्हें लग रहा था की सरकार उन्हें बेवकूफ़ बना रही है . हम घर
पर रहेंगे तो काम कैसे चलेगा ?
इसलिए लॉक डाउन ४.0 में
सरकार ने जनता को पूरी छुट दे दी . सुबह ७ बजे से शाम ७ बजे घुमो फिरो , कोई
रोकटोक नहीं . लोग ने भी मनमर्जी शुरू कर दी . नतीज़ा ११ दिन में ६५०० नए केस .
पहले प्रतिदिन २०० – २५० केस ही आते थे , अब प्रतिदिन का आकड़ा ११०० को पार कर गया .
शायद लोगो को समझ आने लगा
है की कहीं कुछ ग़लत होने जा रहा है . दुकानदारों को लग रहा था की सरकार जबरदस्ती
उनकी दुकानें बंद करवा रही है, लेकिन अब उन्हें समझ आ गया है की सरकार सही थी, अपने
घर में रहने में ही भलाई है . अब सब अपनी मर्जी से दुकान बंद कर रहे है .
शायद अब लोगो को समझ में
आ जाये की अपनी सुरक्षा कितनी जरुरी है . भारत में लोगों को सब चीजों का मजाक
बनाने की आदत सी हो गयी है . उन्हें लगता है की कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा
. परन्तु अब ऐसी नौबत आ गयी है की कोरोना का कोई भी चिन्ह नज़र नहीं आता और इंसान
कुछ ही घंटो में चल बसता है .
सरकार के पास भी इतने
साधन नहीं है की सब को हॉस्पिटल में भर्ती रख सके . अभी कोरोना का कोई भी इलाज़
नहीं है . दो दिन पहले के समाचार ने शायद सब को जरुर हिला दिया होगा . किसी
हॉस्पिटल में १८० से ज्यादा लाशें अपने अंतिम संस्कार की प्रतीक्षा में है . श्मशान
घाट पर पूरी सुविधाएँ नहीं है . मृतक का शरीर भी परिवार वालो को नहीं दिया जा रहा
है . लोगों को स्तिथि शायद समझ में आ जाये . अपनी सुरक्षा सब से जरुरी है . २०२०
निकल जाये . जान बची रहेगी तो २०२१ में सब करना जो इच्छा हो .
घर पर रहे, सुरक्षित रहे !
अम्बर हरियाणवी
#KILOIA
Sunday, May 12, 2019
सखी साहित्य परिवार दिल्ली इकाई की सातवीं काव्य गोष्ठी - १२ मई २०१९
उपस्थित साहित्यकार।
1. सुभाष दुआ जी - जिंदगी कुछ यूं कटी गुनहगार हूँ जैसे
2. अशोक सिंह सत्यवीर - माँ
मातर दिवस की शुभ बेला में मात्र शक्ति को करे नमन।
3. सपना सक्सेना - दौरे उल्फत गुजर गया होता। वो भी तुझ सा जो गिर गया होता।
4. मालती मिश्रा जी - जिसके जो मन मे हो कह कर प्रगट करे, अभिव्यखती का सब को अधिकार चाहिए।
5. आफताब आलम - वो अपने खून को जब सरहदों पे बोता है, तब कहीं चैन से ये अपना देश सोता है।
- ये नफ़रत की आंधी ये दंगो के तूफ़ान
मेरा देश जाने कहाँ जा रहा है।
6. अंजना अंजुम - निगाहों में छुपा कर एक चाहत लेकर आई हूं। तबसुम में सजी लिपटी एक इबादत लेकर आई हूं
7. चित्रा चतुर्वेदी - नफरतों से भरी है ये दुनिया मेरे यारो,
- प्यार के रंगों में यूँ रंग जाओ, मजहबो को यूँ लेके न झगड़ो करो।
8. कर्मेश सिन्हा - नेताओ की ये नई चाल है, ये चुनावी साल है, ये चुनावी साल है
9. अजो देवी - तुम्ही मेरी कहानी हो, तुम्ही अल्फाज हो मेरे, हो मेरी जिंदगानी तुम।
10. विजय लक्ष्मी - तुमने मुझे गढ़ा, तुम्हे कैसे गड़ू माँ
11. मंजू शाक्य - मैं दिल मे प्यार छोटो का बड़ो का सम्मान करती हूँ
12. इब्राहिम अल्वी - मेरे मन की पीर को जान सका है कौन, माँ की जब चर्चा चले, मैं रहता हूँ मौन
13. प्रवीण त्रिपाठी - भारत के हर भाग में गर्मी पड़े प्रचंड,
14. अनुराग - दिल से दिल तक कोई तो सदा जाएगी, उसके दर तक जो वादे शफा जाएगी
इसके बादमुझेकिसीकारण वश जाना पड़ा ..बाकि के साहित्यकारों काकाव्यपाठ में श्रवण नहीं कर पाया ..
अंबर हरियाणवी
माँ
कब से
नहीं सुनी,
तुम्हारी लोरी,
काश!
एक बार फ़िर से,
तुम आ जाती वापिस।
इस बेचैन जिंदगी में,
कुछ मिलती राहत।
तुम्हारे आँचल की छांव में,
मैं बन जाता एक छोटा बच्चा।
अम्बर हरियाणवी
©KILOIA












