Translate

Monday, February 4, 2019

जागो !

न ढलता दिन अगर
न होता कभी अंधेरा
न उगता अगर सूरज
न होता कभी सवेरा

जीवन की आपा - धापी में
खो गया हूँ बीच दिनों के
आज है जाता कल है आता
नहीं होता कहीं बसेरा
न उगता अगर सूरज
न होता कभी सवेरा

यौवन बीता आया बुढ़ापा
रुत जीवन की चली गयी
कल को रोता आज को खोता
बस करता तेरा - मेरा
न उगता अगर सूरज
न होता कभी सवेरा

जागो ! खोलो आँखें अब तो
भोर जीवन की देती दस्तक
क्यों अब भी तू है सोता
अंधकार का हट गया पहरा
न उगता अगर सूरज
न होता कभी सवेरा।

अम्बर हरियाणवी

No comments: